मिर्जापुर, मार्च 27 -- मिर्जापुर,संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के 12वीं के छात्रों का शुक्रवार को बॉयोलजी सब्जेक्ट का पेपर जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित किया गया। परीक्षा में 16 परीक्षार्थी परीक्षा से गैर हाजिर रहे। सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में 1172 छात्र-छात्राएं परीक्षा में पंजीकृत थे। जिनमें से 1156 विद्यार्थियों ने परीक्षा में उपस्थित होकर अपने विषय का इम्तिहान दिया। इससे पहले केंद्र पर पहुंचने पर परीक्षार्थियों की चेकिंग और बायोमेट्रिक साइन के बाद उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। चेकिंग के दौरान परीक्षार्थियों के पास पाए गए मोबाइल,बैग आदि केंद्र के अलग से बने कक्ष में सुरक्षित रखवा दिया गया। सीबीएसई के सिटी को आर्डिनेटर एवं लायंस स्कूल के प्रिंसपल डा.एनके पां...