पीलीभीत, अक्टूबर 4 -- पीलीभीत। आगरा में आयोजित एनसीसी इंटर ग्रुप क्विज प्रतियोगिता में लिटिल एंजिल्स स्कूल के दो एनसीसी कैडेट्स देवांशी कपूर और उत्तम सिंह माथुर ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता कई चुनौतीपूर्ण और रोचक राउंड्स के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें बज़र राउंड, डायरेक्ट क्वेश्चन्स और रैपिड फायर राउंड शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के ज्ञान, सूझबूझ, गति, टीमवर्क और आत्मविश्वास की परीक्षा ली। लिटिल एंजिल्स स्कूल के कैडेट्स नें शाहजहांपुर के अभिषेक तिवारी, वेदांत, तानिष्का और अनन्या के साथ एक टीम के रूप में भाग लिया। कई टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए टीम ने सफलतापूर्वक टॉप छह टीमों में स्थान बनाया और अगले चरण के लिए आगे बढ़ी। अपने निरंतर प्रदर्शन और टीम भावना के साथ उन्होंने कुल मिलाकर शानदार 4वां स्थान हासिल किया।--

हिंदी हिन...