कोडरमा, जून 29 -- कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल के अंग्रेज़ी विभाग की ओर से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर क्लास अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी वक्तृत्व कला, तार्किक क्षमता और सामाजिक विषयों के प्रति जागरुकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक रहने तथा अपने विचारों को सकारात्मक और जिम्मेदारीपूर्वक प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप-प्राचार्य प्रवीण कुमार, ...