सीवान, मार्च 26 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज राजपुर बुधवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। वार्षिक परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली बच्चियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके पूर्व सभी बच्चियों को मिठाई खिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के एचएम गणेश सिंह ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और शिक्षा के माध्यम से अपना भविष्य उज्ज्वल बना रही हैं। उन्होंने सभी छात्राओं को इसी तरह मेहनत करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। सम्मानित छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कॉलेज के ही शिक्षकों को दिया। इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने छात्राओं की उपलब्धिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.