संभल, फरवरी 3 -- प्रयागराज इलाहाबाद बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो गई है। सोमवार को शहर के इंटर कॉलेज में विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराई गई । एसएम इंटर कॉलेज में सोमवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें शाहजहांपुर से आए शिक्षक ने छात्रों से सवाल जवाब किया। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा द्वितीय चरण के प्रथम दिन पंजीकृत 186 में से 100 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी । इस दौरान शाहजहांपुर से आए परीक्षक विकास बाबू ने प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान छात्रों से विषय के संबंध में सवाल जवाब किए। मंगलवार को बचे हुए 86 परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा सूचना - चंदौसी इन्टर कॉलेज,चंदौसी में इंटरमीडिएट बोर्ड प्रयोगात्मक परी...