गौरीगंज, जुलाई 21 -- अमेठी। रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर में मंगलवार को स्वर्गीय राजकुमार रणवीर सिंह की जयंती को आद्य संस्थापक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह व आकांक्षा सिंह ने स्वर्गीय रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया। मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में विद्यालय की स्थापना, उसके गौरवशाली इतिहास और स्वर्गीय राजकुमार रणवीर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजकुमार रणवीर सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने छोटे से जीवन काल में शिक्षा और समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जिनसे हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है l राजकुमारी आकांक्षा सिंह ने स्वर्गीय रणवीर सिंह के आदर्शों और मूल्यों पर चलने की प्...