इंटर कॉलेज में चला साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों को किया सतर्क
उरई, सितम्बर 10 -- जालौन, संवाददाता। भारत सरकार के साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को तेजी से बढ़ते ऑनलाइन ठगी के मामलों से सतर्क करना रहा।साइबर सेल के आरक्षी सत्येंद्र कुमार मय टीम, एंटी रोमियो स्क्वॉड की महिला उप निरीक्षक मधु देवी तथा प्रभारी उप निरीक्षक अजीत शर्मा, संजय गोस्वामी की टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के नए तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। टीम ने बताया कि ठग फर्जी लोन ऐप, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज, ऑनलाइन गेमिंग और अनजान लिंक भेजकर ठगी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए बचाव के उपाय बताते हुए पुलिस ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.