उरई, अगस्त 24 -- कालपी, संवाददाता। एमएसबी इंटर कॉलेज कालपी में चाक चौबंद इंतजाम के बीच एनसीसी कैडेट्स के दो वर्षीय सैन्य प्रशिक्षण के लिए चयन व भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया 58 बटालियन उरई से आए सैन्य अधिकारियों की टीम ने कर्नल एसके सिंह के निर्देशन में संपन्न कराई। सोमवार को विधालय परिसर में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में 58 बटालियन उरई के सूबेदार राजेश कुमार, हवलदार चाम बहादुर खत्री एवं हरिवंश रावत ने अभ्यर्थियों का चयन किया। विद्यालय में कुल 68 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 65 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। इनमें 35 बालक और 30 बालिकाएं रही। चयन प्रक्रिया के दौरान सर्वप्रथम मेडिकल टीम द्वारा सभी अभ्यर्थियों का शारीरिक व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: शहीदगांव इंटर कॉलेज की एनसीसी भर्त...