मुंगेर, जनवरी 30 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने इंटर कॉलेज महिला वर्ग के खो-खो टूर्नामेंट की तिथि में बदलाव किया है। यह प्रतियोगिता पूर्व में 15 एवं 16 फरवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 30 एवं 31 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार यह टूर्नामेंट आरडी कॉलेज, शेखपुरा में ही आयोजित होगा। तिथि परिवर्तन की जानकारी सभी संबंधित कॉलेजों एवं टीमों को दे दी गई है, ताकि खिलाड़ी समय रहते अपनी तैयारी सुनिश्चित कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...