हजारीबाग, जनवरी 8 -- बरही प्रतिनिधि। इंटर कॉलेज बरही के प्राचार्य अरुण कुमार दूबे के निधन पर राम नारायण यादव मेमोरियल कॉलेज में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आरएनवाईएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ विमल किशोर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्राचार्य अरुण कुमार दूबे के निधन से महाविद्यालय परिवार ही नहीं, बल्कि संपूर्ण बरही क्षेत्र शोकाकुल है। उन्होंने शिक्षा जगत में लंबे समय तक सेवा दी और एक कुशल शिक्षाविद् के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। वह मृदुभाषी, मिलनसार, सहयोगी और समाजसेवी प्रवृत्ति के प्रतिभासंपन्न व्यक्ति थे। प्राचार्य समेत सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक के कारण महाविद्यालय की सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियां गुरुवार को स्थगित कर दिया गया था।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.