मुंगेर, फरवरी 17 -- धरहरा,एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय इंटर कॉलेज कराटे प्रतियोगिता का आयोजन रामाधीन कॉलेज शेखपुरा में किया गया। पहली बार आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में कई कॉलेजों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जगजीवन राम श्रमिक महाविद्यालय, जमालपुर के छात्र अमन आर्यन ने शानदार खेल कौशल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन ईस्ट जोनल कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो पंजाब में आयोजित की जाएगी। डा. शाहाबउद्दीन और क्रीड़ा अध्यक्ष डा. नवलता कुमारी ने अमन आर्यन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...