बरेली, दिसम्बर 14 -- बरेली। कैंट के गांव उमरसिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में 11 दिसंबर की रात चोरी हो गई। चोर कमरों के ताले तोड़कर लैब का सामान और टोटियां चोरी कर ले गए। प्रधानाचार्य केहरी लाल ने थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय गिरधारीपुर की सहायक अध्यापक गुंजन अग्रवाल ने थाना इज्जतनगर में 11 दिसंबर की रात स्कूल में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चोर वहां से इन्वर्टर, बैट्री और एलईडी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...