मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंटर की ढाई लाख कॉपियों की जांच शुक्रवार से शुरू होगी। जिले में इसके लिए पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर मूल्यांकन के बाद तीन स्तर पर अंक देते जाएंगे। मूल्यांकन को लेकर बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि केंद्र पर चेकर-मेकर की जांच के बाद ही अंतिम अंक मान्य होगा। अगर इन दोनों के चढ़ाए गए अंक में अंतर आया तो सुपरवाइजर इसकी जांच करेंगे। इस बार इंटर की कॉपियों की जांच के लिए जिले में 1300 परीक्षक लगाए गए हैं। गुरुवार देर शाम तक अधिकतर केंद्रों पर 60-70 फीसदी परीक्षकों ने योगदान दे दिया था। कॉपी जांच के लिए किसी केन्द्र पर 20 तो कहीं 29 काउंटर बनाए गए हैं। केंद्रों पर 20 चेकर-मेकर लगाए गए हैं। परीक्षकों की कॉपी जांच के बाद चेकर और मेकर को अंक अपलोड करना है। अगर इसमें किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.