इंटर के रिजल्ट के बाद अब स्नातक में प्रवेश का घमासान
बरेली, मई 24 -- यूपी बोर्ड, सीआईएससीई के बाद सीबीएसई इंटर का रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। रिजल्ट घोषित होते ही एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के साथ ही संबद्ध महाविद्यालयों में भी स्नातक में प्रवेश को तैयारी तेज हो गई है। इस बार भी स्नातक के प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से कराने की तैयारी है। इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही स्नातक में प्रवेश को गहमागामी तेज हो जाती है। मुरादाबाद के बाद अब शाहजहांपुर में नई यूनिवर्सिटी बन जाने के बाद इस बार एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दायरा केवल बरेली, बदायूं व पीलीभीत तक ही रह गया है। पहले यूनिवर्सिटी से 614 कॉलेज संबद्ध थे। 372 कॉलेज मुरादाबाद की यूनिवर्सिटी के निर्देशन में संचालित होंने लगे वहीं 75 से अधिक महाविद्यालय शुकदेवानंद सरस्वती विश्वविद्यालय शाहजहांपुर के निर्देशन में इस सत्र से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.