प्रयागराज, अप्रैल 5 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा के छूटे या वंचित लगभग 34.5 हजार छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए उनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं नौ और दस अप्रैल को कराने का निर्णय लिया गया है। इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों की ओर से नियुक्त परीक्षक कराएंगे। यदि किसी विद्यालय के सभी परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा छूटी हो, तो उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा उनके ही विद्यालय में तथा एकल रूप से कहीं-कहीं छूटे हुए परीक्षार्थियों की परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक और क्षेत्रीय कार्यालयों की ओर से जनपद मुख्यालय स्तर पर निर्धारित केन्द्र पर कराई जाएंगी। सचिव भगवती सिंह ने छूटे और वंचित छात्र/छात्राओं को सलाह दी है कि अपने पंजीकृत विद्यालय या डीआई...