प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा के छूटे या वंचित लगभग 34.5 हजार छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई है। प्रदेशभर के विभिन्न केंद्रों पर शुक्रवार तक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। प्रयागराज में 489 छात्र-छात्राओं के लिए जीआईसी, जीजीआईसी सिविल लाइंस, सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बोर्ड से नियुक्त परीक्षक करा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिन 652 स्कूलों ने इंटरमीडिएट के 34,637 परीक्षार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक भी अपलोड कर दिए हैं। निर्धारित तिथि बीतने के बावजूद इन स्कूलों ने अंक अपलोड नहीं किए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए ...