जौनपुर, अप्रैल 8 -- जौनपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्रों को अंतिम मौका देते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नौ और 10 अप्रैल को जिले के पांच केंद्रों पर परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। उसकी मानिटरिंग जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से होगी। कंट्रोल रुम के नोडल अधिकारी ब्रह्मजीत यादव ने बताया कि निर्धारित विषयों में केंद्र और परीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें भूगोल, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान शामिल हैं। भूगोल के लिए आरएसकेडी इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। गृह विज्ञान के लिए जनक कुमारी इंटर कॉलेज हुसेनाबाद को केंद्र बनाया है। भौतिक विज्ञान, रसायन और जीव विज्ञान के लिए टीडी इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। ...