आरा, मार्च 19 -- -इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज के विवाद में अगवा कर की गयी थी छात्र की हत्या -आरा के नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड में बीते 30 जनवरी को हुई थी घटना आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा के नवादा थाने की पुलिस ने इंटर के छात्र की हत्या में वांछित युवती को गिरफ्तार कर लिया है। उसे हरियाणा के फरीदाबाद जिले के मुजेसर थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है। वह मूल रूप से भोजपुर के आयर थाना क्षेत्र की रहने वाली अंकिता सिंह उर्फ अंकिता राजपूत है। वर्तमान में वह हरियाणा के फरीदाबाद जिले के मुजेसर थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी सेक्टर नंबर 23 एन.आई. टी गली नंबर 289 में अपना मकान बनाकर रहती थी। इस मामले में उसके कथित प्रेमी सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार युवती को इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज करने ...