बदायूं, फरवरी 11 -- उझानी। नगर के आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर साथियों को विभिन्न रोचक टाइटल देकर सम्मानित किया और उनके साथ बिताई पुरानी यादों को साझा किया। कॉलेज से विदा लेते समय कई छात्र बीते वर्षों के सुखद पलों को याद कर भावुक नजर आए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आरती यादव और प्रबंधक टेकचंद ने छात्र-छात्राओं को विदाई देते हुए उनके सफल और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और विद्यालय का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...