बक्सर, मार्च 16 -- युवा के लिए ----- फोटो संख्या- 18, कैप्सन- सोमवार को विक्रमादित्य गीता मिश्रा इंटर कॉलेज में इंटर के 11 वीं की वार्षिक परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। चौसा, एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उच्च माध्यमिक, पटना के निर्देश पर शैक्षणिक सत्र 2025-27 के अंतर्गत इंटर के 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा विभाग 10 प्लस टू उच्च विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में सोमवार से शुरू हो गयी। स्थानीय नगर पंचायत के यादव मोड़ के पास स्थित विक्रमादित्य गीता मिश्र इंटर कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि इंटर की 11 वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा सोमवार से दो पालियों में शुरू हो गई है। इसके तहत पहले दिन पहली पाली में कला संकाय में मनोविज्ञान, विज्ञान संकाय में भौतिकी और वाणिज्य संकाय में ईपीएस और दूसर...