मोतिहारी, मई 7 -- सिकरहना, निसं। इंटर में नामांकन को लेकर फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद विद्यालयों व काॅलेजों में नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन को लेकर विद्यालयों में छात्र, छात्राओं की भीड़ लग रही है। किसी विद्यालय में आर्ट्स, साईंस व कॉमर्स तीनों संकाय में नामांकन हो रहा है तो किसी किसी में केवल आर्ट्स व साइंस संकाय में ही नामांकन हो रहा है। यह भी पढ़ें- पहली मेधा सूची के आधार पर 12 तक होगा इंटर में नामांकनविद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाका के एचएम रीता कुमारी ने बतायी कि उनके यहां आर्ट्स संकाय में 773 तथा साईंस व कॉमर्स संकाय में 280 - 280 सीट है, जिसपर नामांकन होना है। नामांकन को लेकर सभी संकाय के लिए अलग अलग कांउटर बनाया गया है। दिन के ग्यारह बजे से नामांकन का कार्य हो रहा है। वहीं श्री हरिभजन मिश्र ...