बेगुसराय, फरवरी 12 -- बीहट। बरौनी तथा बीहट नगर परिषद के कुल सात केन्द्रों पर वुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट की परीक्षा एक पाली में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीहट केन्द्र पर मात्र एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। एमजी हाई स्कूल बीहट, वैदेही वल्ल्भ शरण बालिका उच्च विद्यालय बीहट, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बथौली, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असुरारी, भारत सेवक समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर, माध्यमिक विद्यालय जैमरा, पपरौर के केन्द्राधीक्षकों पूनम कुमारी, सुरेन्द्र महाराज, आलोक कुमार, वेणुजा, निरंजन कुमार, दीपशिखा, कुंदन कुमार ने शांतिपूर्ण तथा कदाचार रहित माहौल में परीक्षा संचालन की बात कही है। शुक्रवार तक सभी केन्द्रों पर इंटर की परीक्षा होनी है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान क...