प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- पट्टी। पट्टी थाना क्षेत्र के बिरौती गांव से इंटर की परीक्षा देने पट्टी के इंटर कालेज में बुधवार सुबह आई 17 वर्षीय किशोरी स्कूल से ही घर नहीं लौटी। देरशाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की। किशोरी के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता का कहना है कि वह परीक्षा देने के लिए गांव के ही एक युवक के साथ गई थी। युवक घर पहुंच गया लेकिन उसकी बेटी घर नहीं पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...