सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। खेसरहा के विकास इंटर कॉलेज में इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान एक छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परीक्षा देते समय बेलवालगुनही निवासी छात्रा रुही सईद को चक्कर आ गया। वहां मौजूद शिक्षकों ने प्रधानाचार्य प्रकाश सिंह को सूचित किया। प्रधानाचार्य ने बिना किसी देरी के सीएचसी अधीक्षक डॉ सुजीत कुमार पांडेय को स्थिति से अवगत कराया। सूचना मिलते ही सीएचसी से डॉ शाहनवाज तत्काल कॉलेज परिसर पहुंचे। उन्होंने छात्रा का रक्तचाप (बीपी) जांचा और उसे प्राथमिक उपचार प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...