गिरडीह, मई 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। इंटरमीडिएट की परीक्षाफल में कथित विसंगतियों पर दर्जनों छात्र-छात्राओं को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा शनिवार को झारखंड के नगर मंत्री सुदिव्य कुमार से उनके आवासीय कार्यालय में मिला। इसमें आरके महिला कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं थी। छात्र-छात्राओं ने कम अंक मिलने की व्यथा मंत्री को बताई। कहा कि भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान जैसे विषयों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जब परिणाम आया तो पैरों तले जमीन खिसक गई। इसमें 5 से 6 अंक देकर फेल कर दिया गया। छात्र नेता अभय कुमार ने कहा कि यह केवल अंकों की गड़बड़ी नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यह भी पढ़ें- लनामिवि के परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन मोर्चा इनके हक की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएगा। इधर मंत्री ने छात्र-छात्राओं और ...