खगडि़या, मई 28 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एक गांव से इंटर की छात्रा लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना क़ो लेकर छात्रा के पिता द्वारा थाना में मामला दर्ज कराया है। थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि गत 24 मई की दोपहर करीब 2:30 बजे वह स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने के लिए परबत्ता बाजार गई थी। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। आसपास व बाजार में परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई अता पता नहीं चला। सम्बंधित छात्रा के मोबाइल पर कई बार फोन किया गया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। छानबीन बाद जानकारी मिली कि वह किसी एक मोबाइल नंबर पर लगातार बातचीत करती थी। इसी आधार पर परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। इधर परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना क़ो लेकर थाना में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की...