हरदोई, फरवरी 26 -- हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र में जगदीशपुर बावन रोड पर छात्रा पर बांके से हमले का आरोपित व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में सिपाही भी घायल हुआ है। आरोपित सिपाही की सरकारी रायफल छीन कर भागने का प्रयास किया था। हरपालपुर क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया 25 फरवरी की रात्रि में एक इंटर की छात्रा परीक्षा देकर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में लोनार थाना क्षेत्र के असलापुर निवासी पंकज ने उसे रोक कर शादी करने के लिए कहा। छात्रा के द्वारा जब मना कर दिया गया तो उसने बाका से हमला कर घायल कर दिया था। इसी मामले में पुलिस टीम ने गुरुवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे सिपाही रोहित कुमार व अन्य लेकर लोनार थाना जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में आरोपित ने जगदी...