बगहा, जनवरी 3 -- मझौलिया,एक प्रतिनिधि। शुक्रवार की शाम इंटर की छात्रा के साथ मारपीट करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिबार को मझौलिया महना मार्ग को चैलाभार चौराहे पर सड़क जाम कर दिया,और आगजनी की।इससे गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली समेत अन्य वाहनों का जाम लग गया।आक्रोशित ग्रामीण घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन के आने की मांग पर अड़े हुए थे। सूचना पर पहुंचे अवर निरीक्षक भानु प्रताप ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। घटना के संदर्भ में बताया गया है कि चैला भार वार्ड नं 11 के कतिपय लोगों ने शुक्रवार की शाम मनोज कुमार चौरसिया की 16 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी को थप्पड़ जड़ दिया।जिससे नेहा का आंख चोटिल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...