मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर पंचायत के इब्राहिमपुर गांव में सोमवार को इंटर की छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव पंखे से लटका हुआ था। मृतका मिंटू राम की पुत्री अल्पना रानी (18) थी। ग्रामीणों ने बताया कि अल्पना रानी पढ़ने में काफी तेज थी। इस साल उन्होंने इंटर की परीक्षा दी थी। परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रशिक्षु आईपीएस सह थानेदार प्रसन्ना कुमार एमवी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...