मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंटर की कॉपियों पर अब मशीन से बारकोडिंग होगी। इससे पेंडिंग रिजल्ट समेत कई तरह की गड़बड़ी रुकेंगी। इस साल से पहली बार सभी जिलों में कॉपियों पर मशीन से बारकोडिंग की व्यवस्था हो रही है। अब तक मैन्युअल ही बारकोडिंग की जाती थी। केंद्रों पर दिए गए परीक्षा एप से बारकोडिंग के सॉफ्टवेयर को कनेक्ट किया गया है। कॉपी पर दोनों ओर बारकोड का स्टीकर लगता है। मैन्युअल करने पर कई बार चूक से रिजल्ट अटकता था। अब परीक्षा एप और साफ्टवेयर कनेक्टिविटी से परीक्षा शुरू होने के दस मिनट के अंदर ही कुल परीक्षार्थियों व कॉपियों की संख्या बोर्ड व बारकोड वाले सॉफ्टवेयर को मिल जाएगी। इससे कॉपी या परीक्षार्थी का मिलान आसान होगा। यही नहीं, कहीं कोई गड़बड़ी हुई तो त्वरित पता चलेगा। पहले मैन्युअल में गलत बारकोड चिपकने, छूट जा...