भभुआ, फरवरी 26 -- दोनों मूल्यांकन केंद्रों के लिए 595 परीक्षक किए गए हैं प्रतिनियुक्त, आज 70 परीक्षक योगदान कर उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का आज से शुरू होगा मूल्यांकन प्रतिनियुक्त 239 एमपीपी में से 160 किए योगदान, 79 रह गए बाकी (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुक्रवार से विधिवत शुरू हो जाएगी। इसके लिए बनाए गए दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर गुरुवार को पूरे दिन परीक्षक एवं एमपीपी सदस्य बारी-बारी से योगदान करते रहे। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय एवं टाउन हाई स्कूल परिसर में योगदान करने के लिए परीक्षकों व एमपीपी की भीड़ लगी थी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कॉपियों की जांच के...