भभुआ, जनवरी 29 -- डीएम-एसपी की अध्यक्षता में संयुक्त ब्रीफिंग, 37 केंद्रों पर होगी परीक्षा सीसीटीवी, धारा 144, चप्पल अनिवार्य, मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 2026 के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में डीएम नितिन कुमार सिंह व एसपी हरिमोहन शुक्ला की संयुक्त अध्यक्षता में ब्रीफिंग कार्यक्रम हुआ। यह ब्रीफिंग बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के आलोक में की गई। यह परीक्षा 2-13 फरवरी तक जिले के कुल 37 परीक्षा केंद्रों पर ली जाएगी, जिसमें 23,098 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से ...