इंटर का छात्र था मृत युवक, स्कूल में मनाया गया शोक
सीवान, अक्टूबर 2 -- भगवानपुर हाट, एसं। सड़क हादसे मृत युवक अनुराग कुमार इंद्र सिंह हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज हिलसड़ का इंटर का छात्र था। वह ब्रह्मस्थान गांव निवासी महेश मांझी का एकलौता पुत्र था। वह अपनी बड़ी बहन अनुष्का कुमारी को स्नातक सेकेंड पार्ट की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से छपरा ले जा रहा था, तभी रास्ते में सारीपट्टी गांव में दोनों दुर्घटना के शिकार हो गए। उसके निधन की सूचना मिलने पर गुरुवार को छात्र की आत्मा की शांति के लिए इंद्र सिंह हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में शोकसभा का आयोजन किया गया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए प्रिंसिपल संजय कुमार ने कहा की विद्यालय ने एक होनहार छात्र को खो दिया है। अनुराग होनहार छात्र होने के साथ हीं साथ बहुत हीं मिलनसार था।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.