जमशेदपुर, मार्च 8 -- जेएफसी के गोलकीपर अल्बिनो गोम्स ने कहा कि इंटर काशी के खिलाफ मिली जीत में घरेलू दर्शकों ने टीम के लिए 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभाई। इंटर काशी के खिलाफ जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में जमशेदपुर एफसी को मैच के शुरुआती दौर में ही रेड कार्ड मिलने से लगभग 75 मिनट तक दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने जबरदस्त धैर्य और अनुशासन का परिचय देते हुए बढ़त बनाए रखी और महत्वपूर्ण जीत हासिल की। अल्बिनो गोम्स ने मैच के दौरान कई अहम बचाव किए। उन्होंने कहा कि रेड कार्ड के बाद खिलाड़ियों ने अपनी एकाग्रता और मेहनत को और बढ़ा दिया।गोम्स ने बताया कि गोलकीपर और डिफेंस लाइन के बीच लगातार संवाद से टीम दबाव के बीच भी संतुलित रही। मैच के अंतिम क्षणों में इंटर काशी का एक हेडर गोलपोस्ट से टकरा गया, जिससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.