मुरादाबाद, फरवरी 16 -- एसएस इंटर कॉलेज में सोमवार को इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को प्रवेश पत्र वितरित किए गए और मिष्ठान खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दी गईं। मुख्य अनुशासक एवं अंग्रेजी प्रवक्ता जोगेंद्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते छात्रों को तनावमुक्त रहकर आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने, समय प्रबंधन अपनाने तथा नियमित अभ्यास करने की सलाह दी। इस दौरान संजीव कुमार, योगेंद्र कुमार, दुष्यंत कुमार, पूनम त्यागी, सुमनलता, सुनीता गुप्ता, बेबी आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.