मऊ, मार्च 17 -- चिरैयाकोट। थाना अन्तर्गत श्री हरिबंश किसान इण्टर कालेज का ताला तोड़कर चोर दो सोलर पैंनल, एक बंडल तार, दो मर्करी लाईट सहित लगभग 40 हजार से अधिक का सामान चुरा ले गए। वहीं मौके पर मौजूद अन्य समानों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त भी कर दिया। घटना की प्रात: विद्यालय खुलने पर जानकारी हुई। इस बाबत विद्यालय के संचालक शुभम कुशवाहा ने थाने मे अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...