इंटर कालेज किस्को में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
लोहरदगा, जुलाई 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के इंटर कालेज किस्को में प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को शैक्षणिक परंपराओं, अनुशासन और अध्ययन के वातावरण से परिचित कराया। प्रिंसिपल ओबैदुल्लाह परवेज ने कहा कि इंटरमीडिएट का समय विद्यार्थियों के भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है। यदि छात्र-छात्राएं नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होकर मन लगाकर पढ़ाई करें और अनुशासन का पालन करें तो वे न केवल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, बल्कि अपने जीवन में भी सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल और अन्य अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।बताया यह भी पढ़ें- Jahanabad News: महाविद्यालय की समृद्ध शैक्षणिक परंपराओं को बढ़ाएं आगे गया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.