जमशेदपुर, जुलाई 15 -- एलबीएसएम कॉलेज प्रशासन ने इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और चेकलिस्ट जारी कर दी है। कॉलेज के कुल 104 छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा देनी है, जिसके लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षा फॉर्म भरने का कार्य जारी है। कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों के परिणाम में सुधार की आवश्यकता है, वे समय सीमा के भीतर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज कार्यालय में संपर्क कर परीक्षा फॉर्म सुनिश्चित करें। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी शैक्षणिक जानकारी की जांच कर लें ताकि फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...