जमशेदपुर, मार्च 2 -- जमशेदपुर। टाटा मोटर्स जमशेदपुर ने मुंबई स्थित टाटा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित 2026 टाटा इंटर कंपनी कॉरपोरेट टूर्नामेंट में शानदार जीत हासिल की। टूर्नामेंट के फाइनल में टाटा मोटर्स ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रत्येक खिलाड़ी को विशेष सम्मान मिला। लगातार विकेट लेने के लिए तालेश्वर तिवारी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया, जबकि धीरज को रनों के प्रभावशाली योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। विजेताओं और उपविजेताओं को टाटा स्टील के कंपनी सचिव और मुख्य कानूनी अधिकारी पार्वतीसम कंचिनधाम ने सम्मानित किया, जो इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। टीम के इस सफल अभियान में टाटा मोटर्स के नेतृत्व का...