मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। इंटरमीडिएट एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा- 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति तथा शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर मुंगेर जिले में मूल्यांकन केंद्रों के 200 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी, कुमार अभिषेक ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा- 163 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि, इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा- 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीते 27 फरवरी से बैजनाथ राजकीय बालिका 2 उच्च विद्यालय, पीपलपांती रोड तथा टाउन उच्च विद्यालय, 2 मुंगेर में किया जा रहा है, जो 10 मार्च तक चलेगा। वहीं, वार्षिक माध्यमिक परीक्ष...