नई दिल्ली, फरवरी 2 -- बिहार में सोमवार से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा शुरू हो गई है। जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड अंतर्गत परिवेशका उच्च विद्यालय, शकुराबाद स्थित परीक्षा केंद्र पर एक बेहद असामान्य और चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला जिसे देखकर ना केवल वहां मौजूद परीक्षार्थी, शिक्षक हैरानी में पड़ गए बल्कि कुछ देर के लिए एग्जाम सेंटर का माहौल बदल गया। पुलिस दो छात्रों को हथकड़ी लगाकर परीक्षा दिलाने लाई थी। एग्जाम पूरा होने के बाद उसे जेल पहुंचा दिया गया। हथकड़ी लगाए इन दोनों परीक्षार्थियों की पहचान आसिफ अंसारी और बिट्टू कुमार के रूप में की गई। पुलिस वालों से पूछने पर पता चला कि पिछले दिनों इन दोनों छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। इन पर पुलिस कर्मियों पर हमला करने का आरोप है और न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। अदालत में परीक्षा के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.