गढ़वा, फरवरी 25 -- केतार, प्रतिनिधि। लोहिया समता उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर जैक द्वारा आयोजित इंटर साइंस, कॉमर्स और कला विषय की परीक्षा बुधवार को कदाचारमुक्त संपन्न हुई। परीक्षा में साइंस के 78, कॉमर्स के ग्यारह और इंटर कला की परीक्षा में 390 छात्रों में से 385 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इंटर कला की परीक्षा में पांच विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्राधीक्षक मिथिलेश कुमार दुबे ने बताया कि परीक्षा दो पाली में हुई। प्रथम पाली में साइंस और कॉमर्स के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में इंटर आर्ट्स के छात्रों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। लोहिया समता उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर स्तरोन्नत प्लस टू विद्यालय परसोडीह, प्लस टू विद्यालय छाताकुंड, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय केतार और बृजनाथ सिंह इंटर कॉलेज के छात्र /छात...