मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- कुढ़नी। चढ़ुआ में गुरुवार को प्रदेश तैलीक साहू सभा की टीम ने प्रदेश उपाध्यक्ष भूपाल भारती के नेतृत्व में इंटर आर्ट्स की जिला टॉपर दीपशिखा मेहरा को सम्मानित किया गया। भूपाल भारती ने कहा कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती है।  संजीव कुमार साहू, शंभू प्रसाद साह, डॉ  ओमप्रकाश साहू, मनोज साज, भगवान साहू, चंद्रकिशोर साहू, प्रकाश साहू, राम नारायण साह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...