मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुशहरी। सुस्ता में गुरुवार को बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने इंटर साइंस की सेकेंड टॉपर सोनाली कुमारी को सम्मानित किया। सोनाली को 465 अंक मिला है। विधायक उनके घर पहुंचकर अंगवस्त्र भेंटकर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर रतवारा निवासी अजय कुमार ठाकुर, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार शर्मा, पिंटू श्रीवास्तव, कुंदन कुमार, चुन्नू श्रीवास्तव, आदित्य राज, सौरभ कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...