पटना, जनवरी 7 -- इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 2026 की सामग्री गुरुवार को 11: 00 बजे से राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र नगर, पटना में वितरित की जाएगी। इस संबंध में सभी निर्धारित विद्यालयों के केंद्राधीक्षकों को सूचित कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने संबंधित केंद्राधीक्षकों को ससमय सामग्री प्राप्त करने के लिए कहा है। मालूम हो कि प्रायोगिक परीक्षा संबंधित संस्थान में 10 से 20 जनवरी तक चलेगी। विद्यार्थी का शिक्षण संस्थान ही उनका केन्द्र होगा और प्रधान केन्द्राधीक्षक के दायित्व में होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...