दरभंगा, जून 24 -- दरभंगा। लनामिवि में स्नातक पंचम सेमेस्टर (सत्र 2023-27) का इंटर्नशिप रिपोर्ट 25 जून तक जमा किया जाना है। इंटर्नशिप रिपोर्ट का मूल्यांकन दो जुलाई तक करना है और तीन से 10 जुलाई तक विवि पोर्टल पर अंक अपलोड करना है। इसको लेकर विवि के परीक्षा विभाग ने सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिया है। मूल्यांकन के तहत प्रोजेक्ट के लिए 70 अंक तथा मौखिकी के लिए 30 अंक निर्धारित हैं। इसके लिए प्रधानाचार्यों को अपने स्तर से विषयवार आंतरिक एवं बाह्य परीक्षक की नियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...