नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से जुड़े पात्रता नियमों में बदलाव किया है। नए बदलाव के बाद अब स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र भी योजना के तहत इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकेंगे। सरकार के इस फैसले से छात्रों को पढ़ाई पूरी होने से पहले ही बड़ी कंपनियों में काम का अनुभव मिल सकेगा। यह बदलाव शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के साथ विचार-विमर्श के बाद लागू किया गया है।स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए इंटर्नशिप को लेकर कुछ खास शर्तों का भी प्रावधान रखा गया है, जिन्हें पूरा किया जाना अनिवार्य है। इंटर्नशिप के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों की आयु 18-25 वर्षों के बीच में होनी चाहिए। आवेदन के समय छात्रों को अपने संस्थान से अनापत्ति प्रमाण...