नई दिल्ली, अगस्त 8 -- क्या किसी छात्र को इंटर्नशिप के दौरान हर महीने 40 लाख रुपये का CTC मिल सकता है? रेडिट पर वायरल हुई एक पोस्ट ने इसी सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। एक छात्र ने दावा किया है कि उसे एक हाई-फ्रिक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनी से 40 लाख रुपये प्रति माह का इंटर्नशिप CTC ऑफर मिला है। दावा सामने आने के बाद कई यूजर्स ने इसकी सच्चाई पर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि HFT इंडस्ट्री में प्रतिभा के धनी छात्रों को बेहद आकर्षक पैकेज मिलना असंभव नहीं है। हालांकि, इस खास दावे की पुष्टि नहीं हुई है।छात्र ने किया 40 लाख रुपये महीना CTC का दावा दरअसल, रेडिट पर शेयर की गई पोस्ट में दावा करने वाले छात्र ने बताया कि वह एक टियर-1 कॉलेज से कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है। उसके मुताबिक, उसे HFT फर्म से ऐसा इंटर्नशिप ऑफर मिला ह...