कुशीनगर, जुलाई 6 -- कुशीनगर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के विद्यार्थियों को उनकी इंटर्नशिप सफलतापूर्ण संपन्न होने पर प्रमाण- पत्र प्रदान किए गए।संग्रहालय के अध्यक्ष डॉ. लोकरत्न शुक्ला ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण युवाओं में हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति समझ, रुचि और संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में अत्यंत सहायक होते हैं। प्रशिक्षण के दौरान इन विद्यार्थियों ने संग्रहालय प्रबंधन, पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण तथा इतिहास से जुड़े विभिन्न तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं का गहन अध्ययन किया। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में मनोज कुमार मद्धेशिया, कु. खुशी तिवारी और देव विश्वकर्मा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- एमपी ...