बेगुसराय, जून 4 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सीबीसीएस के अंतर्गत स्नातक सेमेस्टर पांच င(सत्र 2023-2027) के सभी योग्य विद्यार्थियों को 02 जून से 20 जून तक 120 घंटे का इंटर्नशिप करने का निर्देश एसबीएसएस कॉलेज के प्राचार्य ने जारी किया है। प्राचार्य की ओर से जारी निर्देश के तहत इसके लिए सभी योग्य विद्याथियों को कंसेंट लेटर लेना आवश्यक है। समय को ध्यान में रखते हुए सभी विद्याथियों को निर्देश दिया गया है कि हर हालत में 05 जून तक आपने अपने विभागाध्यक्ष से संपर्क कर कंसेंट लेटर ले लेंगे। पांच जून 2026 के बाद कंसेंट लेटर नहीं दिया जाएगा। यह भी कहा गया है कि 20 जून को इंटर्नशिप समाप्त होने के पश्चात सभी विद्यार्थियों को निम्नांकित अभिलेख अपने अपने विभाग में 25 जून 2026 तक जमा कर देना है। इन अभिलेखो में ​कंसेंट लेटर की छायाप्रति, आईपीओ के लेटर हेड...